samanvay
- 169 Posts
- 30 Comments
है जन्मोत्सव आज, चाचा नेहरू का,
बाल–दिवस है आज, चाचा नेहरू का !
हर बच्चा था प्यारा,वीर जवाहर को,
उनके लिये सच्चा, प्यार चाचा नेहरू का!! है जन्मोत्सव…..
मोती लाल के बॆटे, इन्दिराजी के पापा थे,
पर सबके लिये था,प्यार चाचा नेहरू का!! है जन्मोत्सव…
हर बच्चे के दिल मे ,वो रहते थे,
हर दिल मे था ,प्यार चाचा नेहरू का !! है जन्मोत्सव ….
आज तलक हम, नही भुला पाये ,
असली था क्योंकि,प्यार चाचा नेहरू का!! है जन्मोत्सव…
अचकन–चूडीदार पजामा,पह्चान थी उनकी,
उस पर फ़ू्ल–गुलाब,प्यार चाचा नेहरू का!! है जन्मोत्सव….
करो नमन उन्हैं तुम,आज तुम्हारी बारी है,
पापा–मम्मी से सुनना,प्यार वो चाचा नेहरू का!! है जन्मोत्सव.बोधिसत्व कस्तूरिया २०२ नीरव निकुन्ज सिकन्दरा आगरा २८२००७
Read Comments